Class-11 hindi (Antra) kabir- (अरे इन दोहन राह न पाई , बालम आवो हमारे गह रे) MCQ with answers

NCERT Solutions for Class 11 Hindi (Antra) Kabir- (arre in dohn rah na paai , balam aawo humare gh re) MCQ with Answers

Question: 1 कबीर दास जी की रचनाओं का क्या नाम है?

1. कबीर बीजक

2. रक्त शामिल और साखी

3. सुख निधन व होली अगम

4. शब्द तथा वसंत

Answer: सभी

Question: 2 कबीर दास जी के जन्म और मृत्यु के स्थान है:-

1. वाराणसी , मगहर

2. लमही , वाराणसी

3. बलिया , प्रयागराज

4. इनमें से कोई नहीं

Answer: जन्म स्थान- वाराणसी , मृत्यु स्थान- मगहर

Question: 3 हिंदुवाई शब्द का क्या अर्थ है?

1. हिंदू धर्म के काम-काज

2. हिंदू धर्म का कर्तव्य

3. हिंदू धर्म के रीति-रिवाज

4. सभी

Answer: हिंदू धर्म के रीति-रिवाज

Question: 4 कबीरदास जी की रचनाएं किस में संग्रहित हैं?

1. रहीम ग्रंथ साहिब में

2. गुरुग्रंथ साहब में

3. कबीर ग्रंथ साहब में

4. सभी में

Answer: गुरुग्रंथ साहब में

Question: 5 तुरकाई शब्द का अर्थ है:-

1. मुस्लिम धर्म की कुरीतियों से

2. हिंदू धर्म की कुरीतियों से

3. मुस्लिम धर्म के रीति-रिवाजों से

4. इनमें से कोई नहीं

Answer: मुस्लिम धर्म की कुरीतियों से

Question: 6 कबीर दास जी के अनुसार कौन कौन से धर्म अपने आप को श्रेष्ठ बताते हैं?

1. हिंदू धर्म

2. मुस्लिम धर्म

3. हिंदू और मुस्लिम दोनों

4. दोनों में से कोई नहीं

Answer: हिंदू और मुस्लिम दोनों

Question: 7 धार्मिकता के ऊपर कौन से धर्म के लोग आपस में लड़ते रहते हैं?

1. हिंदू और मुस्लिम धर्म के

2. हिंदू और सिख धर्म के

3. सिख और मुस्लिम धर्म के

4. सभी

Answer: हिंदू और मुस्लिम धर्म के

Question: 8 गृह-बन में कौन सा अलंकार है?

1. यमक अलंकार

2. अनुप्रास अलंकार

3. शलेष अलंकार

4. रूपक अलंकार

Answer: रूपक अलंकार

Question: 9 कबीर दास किस युग के कवि थे?

1. भक्ति काल युग

2. द्वापर युग

3. धार्मिक युग

4. कलियुग

Answer: भक्ति काल युग

Question: 10 कबीर दास के गुरु का नाम था:-

1. रहीम दास

2. राम-रहीम

3. रैदास

4. रामांद

Answer: रामांद

Question: 11 कबीर दास जी की भक्ति किस प्रकार की है?

1. प्रेमी

2. लालसा

3. आस

4. क्रोध

Answer: प्रेमी

Question: 12 हिंदू और मुस्लिम दोनों के बीच भेदभाव का प्रमुख कारण है:-

1. दोनों धर्मों में उपस्थित रीति रिवाज

2. दोनों धर्मों में उपस्थित कुरीतियां

3. दोनों में से कोई नहीं

4.( 1) और (2) दोनों

Answer: ( 1) और (2) दोनोें
दोनों धर्मों में उपस्थित रीति रिवाज और कुरीतियां

Question: 13 ‘ बालम आवो हमारे गह रे’ इसमें कौन सा रस है?

1. श्रृंगार रस

2. करुण रस

3. रौद्र रस

4. वीर रस

Answer: श्रृंगार रस

Question: 14 कबीर दास जी का पालन पोषण किसने किया था?

1. रामानंद ने

2. स्वयं कबीर दास ने

3. उनके माता-पिता ने

4. सभी ने

Answer: उनके माता-पिता ने

Question: 15 कबीर दास जी के इन पदों में गेह शब्द का अर्थ है:-

1. आत्मा

2. घर

3. (1)और (2) दोनों

4. दोनों में से कोई नहीं

Answer: (1)और (2) दोनों


Question: 16 कबीर दास जी के माता पिता का नाम था:-

1. राम व रहिमन

2. नेमा व नीरू

3. कमाल और कमला

4. कमाल और कमाली

Answer: नेमा व नीरू

Question: 17 कबीर दास जी के बेटे और बेटी का क्या नाम था?

1. कमाल और कमला

2. नेमा व नीरू

3. कमाल और कमाली

4. इनमें से कोई नहीं

Answer: बेटा- कमाल और बेटी- कमाली

Question: 18 ‘ सब कोई कहै तुम्हारी नारी ’, इसमें नारी शब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया है?

1. पत्नी के लिए

2. बहू के लिए

3. बेटी के लिए

4. पत्नी और बहू दोनों के लिए

Answer: पत्नी के लिए

Question: 19 ‘ बालम आवो हमारे गह रे ’ पद में ‘बालम’ शब्द किस अर्थ में प्रयोग किया है?

1. बालक के लिए

2. बच्चे के लिए

3. पति के लिए

4. इनमें से कोई नहीं

Answer: पति के लिए

Question: 20 कबीर दास जी को किस रूप में जाना जाता है?

1. संत कवि

2. निर्गुण कवि

3. समाज सुधारक

4. उपरोक्त सभी

Answer: उपरोक्त सभी

Question: 21 ‘ अरे इन दोहुन राह न पाई ’ इस पद में दोहुन शब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया है?

1. हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मों के लिए

2. किसी दो चीजों के लिए

3. दो दोहों के लिए

4. उपरोक्त सभी

Answer: हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मों के लिए

Question: 22 इस पद में कबीर दास जी ने हिंदू की किन बुराइयों को बताया है?

1. हिंदू लोग अपना घड़ा किसी को छूने भी नहीं देते

2. वही लोग वेश्या के पैरों के नीचे सोते हैं

3. उपरोक्त दोनों

4. दोनों में से कोई नहीं

Answer: उपरोक्त दोनों

Question: 23 कबीर दास जी दो राहो पर क्यों खड़े हैं क्योंकि:-

1. उन्हें हिंदू और मुस्लिम दोनों ही धर्मों में बुराइयां दिखाई दे रहे हैं

2. वे रास्ता भूल चुके हैं

3. वह हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्म में से हिंदू धर्म को प्रिय मानते हैं

4. इनमें से कोई नहीं

Answer: क्योंकि उन्हें हिंदू और मुस्लिम दोनों ही धर्मों में बुराइयां दिखाई दे रहे हैं

Question: 24 कबीर दास जी की पत्नी का क्या नाम था?

1. कामिनी

2. कमला

3. लोई

4. रूही

Answer: लोई

Question: 25 ‘ अन्न न भावै नींद न आवै‚’ पद के अनुसार यह स्थिति कबीर दास जी की हुई है क्योंकि:-

1. ईश्वर उनके सामने प्रकट नहीं हो रहे थे

2. परमात्मा कबीर दास जी से नहीं मिल रहे थे

3. उपरोक्त दोनों

4. उपरोक्त में से कोई नहीं

Answer: उपरोक्त दोनों

Leave a Reply