अपठित गद्यांश

Apathit Gadyansh

खंड – क 

निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए- 

अक्षरों की खोज के साथ एक युग की शुरूआत हुई। आदमी अपने विचार और अपने हिसाब-किताब को लिखकर रखने लगा। ) तबसे मानव को सभ्य कहा जाने लगा। (आदमी ने जबसे लिखना शुरू किया तबसे ‘इतिहास’ आरंभ हुआ। किसी भी कौम या देश का इतिहास तबसे शुरू होता है जब से आदमी के लिखे हुए लेख मिलने लग जाते हैं। इस प्रकार, इतिहास को शुरू हुए मुश्किल से छह हजार साल हुए है। उसके पहले के काल को ‘प्रागैतिहासिक काल’ यानि इतिहास से पहले का काल कहते हैं। 

1. मानव को कब ‘सभ्य’ कहा जाने लगा?

(क) जब इतिहास आरंभ हुआ।

(ख) जब वह विचार और हिसाब-किताब को लिखने लगा।

(ग) जब उसने औज़ार बनाना प्रारंभ किया।

(घ) जब एक नए युग की शुरूआत हुई।

2. ‘प्रागैतिहासिक काल’ किसे कहा जाता है?

(क) पुराने इतिहास को

(ख) जब इतिहास लिखना प्रारंभ हुआ

(ग) इतिहास के पहले के काल को

(घ) जिस काल में आदमी के लेख मिलने लगे

3. अक्षरों की खोज के साथ किस की शुरुआत हुई?

4. इतिहास कब से आरंभ हुआ?

5. इतिहास को शुरू हुए कितने साल हुए हैं?


Answer: ( खंड – क )

Answer: 1 (ख) जब वह विचार और हिसाब-किताब को लिखने लगा।

Answer: 2 (ग) इतिहास के पहले के काल को।

Answer: 3 एक नए युग की शुरुआत हुई।

Answer: 4 आदमी ने जब से लिखना शुरू किया तब से इतिहास आरंभ हुआ।

Answer: 5 इतिहास को शुरू हुए मुश्किल से छह हज़ार साल हुए है।


खंड – ख

नीचे दिए गए अपठित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नो के उत्तर दीजिए

“कौए ने गाना गाने के लिए मुँह खोला तो रोटी का टुकड़ा ज़मीन पर गिर पड़ा। सियार उसे उठाकर नौ दो ग्यारह हो गया। वह ज़ोर से हँसा। बुद्ध कौआ । वह चलते-चलते दुकान के सामने पहुँचा। वहाँ अलमारी में काँच के बड़े-बड़े जार रखे थे? उनमें चॉकलेट, पिपरमेंट और बिस्कुट थे। उनकी नज़र उनमें से किसी पर नहीं पड़ी। फिर भी एक जार ने उसका ध्यान आकृष्ट किया।

1. सियार ने कौए को गाना गाने के लिए क्यों बोला होगा?

(क) कौए की आवाज बहुत सुरीली थी। 

(ख) वह कौए का रोटी का टुकड़ा लेना चाहता था। 

(ग) उसका गाना सुनने का बहुत मन था।

(घ) वह बोर हो रहा था।

2. काँच के बड़े-बड़े जार कहाँ रखे थे?

(क) घर पर

(ख) मेज पर

(ग) बस्ते में

(घ) अलमारी में

3. बच्चे का ध्यान किस पर आकृष्ट हुआ?

(क) चॉकलेट पर

(ख) बिस्कुट पर

(ग) अलमारी पर

(घ) एक जार पर

4. ‘ध्यान आकृष्ट’ करने का क्या अर्थ होता है?

(क). ध्यान लगाना

(ख) ध्यान हटाना

(ग) ध्यान खींचना

(ख) ध्यान न देना

5. ‘नौ दो ग्यारह हो’ गया मुहावरे का क्या अर्थ है?


Answer: ( खंड – ख )

Answer: 1 (ख) वह कौए का रोटी का टुकड़ा लेना चाहता था। 

Answer: 2 (घ) अलमारी में।

Answer: 3 (घ) एक जार पर।

Answer: 4 (ग) ध्यान खींचना

Answer: 5 ‘नौ दो ग्यारह हो गया’ मुहावरे का अर्थ है भाग जाना या भाग गया।


खंड – ग

नीचे दिए गए अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए। 

आश्रम में गांधी कई ऐसे काम भी करते थे जिन्हें आमतौर नौकर-चाकर करते हैं। जिस ज़माने पर वे बैरिस्टरी से हज़ारों रुपये कमाते थे , उस समय भी वे प्रतिदिन सुबह अपने हाथ से चक्की पर आटा पीसा करते थे। चक्की चलाने में कस्तूरबा और उनके लड़के भी हाथ बँटाते थे। इस प्रकार घर में रोटी बनाने के लिए महीन या मोटा आटा वे खुद पीस लेते थे। 

1. गाँधी जी का पूरा नाम बताइए।

(क) महात्मा गांधी

(ख) मोहन गांधी

(ग) बापू

(घ) मोहनदास करमचंद गांधी

2. चक्की चलाने में गाँधी जी की मदद कौन करता था?

(क) वह स्वयं ही चलाते थे।

(ख) कस्तूरबा गाँधी और उनके लड़के 

(ग) नौकर-चाकर

(घ) उनके अनुयायी

3. महात्मा गांधी चक्की कब चलते थे?

4. आश्रम में गांधी जी क्या-क्या काम किया करते थे?

5. आटा कौन पीसता था?


Answer: ( खंड – ग )

Answer: 1 (घ) मोहनदास करमचंद गांधी।

Answer: 2 (ख) कस्तूरबा गाँधी और उनके लड़के।

Answer: 3 महात्मा गांधी चक्की प्रतिदिन सुबह चलाते थे।

Answer: 4 आश्रम में गांधी जी बैरिस्ट्री के साथ-साथ चक्की चलाकर आता पीसने का काम किया करते थे।

Answer: 5 आटा स्वयं गाँधी जी पीसा करते थे।


खंड – घ

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

“एनीमिया से आपका क्या मतलब है दीदी?” उसने पूछा। “यह जानने के लिए तुम्हें रक्त के बारे में जाना होगा, “डॉक्टर दीदी ने कहा। फिर बोलीं, “अनिल देखने में रक्त लाल द्रव के समान दिखता है, किंतु इसे सूक्ष्मदर्शी द्वारा देखें तो यह भानुमती के पिटारे से कम नहीं। मोटे तौर पर इसके दो भाग होते हैं। एक भाग वह जो तरल है जिसे हम प्लाज़्मा कहते हैं। दूसरा वह जिसमें छोटे-बड़े कई तरह के कण होते हैं। कुछ लाल, कुछ सफ़ेद और कुछ ऐसे जिनका कोई रंग नहीं, जिन्हें बिंबाणु (प्लेटलैट) कहते हैं। ये कण प्लाज़्मा में तैरते रहते हैं। 

1. रक्त के कितने भाग होते हैं?

(क) तीन

(ख) छह

(ग) चार

(घ) दो

2. जिन कणों का कोई रंग नहीं, उन्हें क्या कहते हैं?

(क) बिंबाणु

(ख) लाल कण

(ग) सफ़ेद कण

 (घ) नीले कण

3. तरल भाग को क्या कहा जाता है?

(क) रक्त

(ख) प्लाज़्मा

(ग) प्लेटलैट

(घ) पानी

4. एनीमिया किसके कारण होता है?

(क) अधिक भोजन के सेवन के कारण

(ख) अधिक सोने के कारण

(ग) रक्त की कमी के कारण

(घ) अधिक कसरत करने के कारण

5. बिंबाणु का दूसरा नाम क्या है?


Answer: ( खंड – घ )

Answer: 1 (घ) दो।

Answer: 2 (क) बिंबाणु।

Answer: 3 (ख) प्लाज़्मा।

Answer: 4 (ग) रक्त की कमी के कारण।

Answer: 5 प्लेटलैट।


खंड – ड़

निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।

हम मेहनतवालों ने जब भी, मिलकर कदम बढ़ाया सागर ने रस्ता छोड़ा, परबत ने सीस झुकाया।

फ़ौलादी हैं सीने अपने, फ़ौलादी हैं बाँहें हम चाहें तो चट्टानों में पैदा कर दें राहें।

मेहनत अपने लेख की रेखा, मेहनत से क्या डरना

कल गैरों की खातिर की, आज अपनी खातिर करना।

अपना दुख भी एक है साथी, अपना सुख भी एक

अपनी मंज़िल सच की मंज़िल, अपना रास्ता नेक

साथी हाथ बढ़ाना ।

1. मेहनत का रास्ता कैसा होता है?

(क) आसान

(ख) चिकना

(ग) नेक

(घ) चमकीला

2. कवि ने ‘अपने लेख की रेखा’ किसे कहा है?

(क) गैरों की

(ख) मेहनत को

(ग) सुख को

(घ) दुख को

3. निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए। 

1. हाथ__________ , ___________ , __________

2. नेक_________ , _________ , _________

3. गैरों_________ , _________ , _________

4. मेहनत_________ , _________ , _________

5. डर_________ , _________ , _________

4. रिक्त स्थान भरो। 

क) आज अपनी ……………..  करना।

ख) मे…………. अपनी लेख की रेखा , मे…………. से क्या डरना।

ग) अपनी ………….. सच की मंज़िल, अपना ………… नेक।

5. सागर ने रास्ता क्यों छोड़ा? 

क) डर कर

ख) नाव के लिए 

ग) मेहनत के आगे झुककर

घ) पानी की कमी के कारण


Answer: ( खंड – ड़ )

Answer: 1 (ग) नेक।

Answer: 2 (ख) मेहनत को।

Answer: 3

1. हाथहस्त, बाहु, भुजा
2.नेकशुभ, उत्तम, अच्छा
3.गैरोंअंजान, पराया, बेगाना
4. मेहनतश्रम, मशक्कत, परिश्रम
5.डरभय, खौफ, विभीषिका

Answer: 4

क) खातिर 

ख) मेहनत, मेहनत

ग) मंज़िल, रास्ता 

Answer: 5 (क) डर कर।

1 thought on “अपठित गद्यांश”

Leave a Reply