NCERT Solutions for Class 9 Science in Hindi Medium हमारे आस पास के पदार्थ प्रश्न और उत्तर

NCERT Solutions for class 9 science in Hindi medium chapter-1 Hamare Aas-Pass ke Padarth Question and Answers

पाठ्यपुस्तक – प्रश्न :

Page – 4

प्रश्न1. निम्नलिखित में से कौन-से पदार्थ हैं:

कुर्सी, वायु, स्नेह, गंध, घृणा, बादाम, विचार, शीत शीतल पेय, इत्र की सुगंध।

उत्तर: कुर्सी, वायु, बादाम और शीतल पेय आदि पदार्थ हैं।

प्रश्न2. निम्नलिखित प्रेक्षण के कारण बताइए:

गर्मा-गरम खाने की गंध कई मीटर दूर से ही आपके पास पहुँच जाती है लेकिन ठंडे खाने की महक लेने के लिए आपको उसके पास जाना पड़ता है।

उत्तर: पदार्थ के कण वायु में लगातार गति करते रहते हैं। गर्म भोजन आसानी से वाष्पित हो जाता है जिससे तापमान बढ़ने पर इनके कणों की गतिज ऊर्जा भी बढ़ जाती है इसलिए जब गरमा-गरम भोजन के कण वायु में इन कणों के साथ मिल जाते हैं , तब गर्म भोजन की खुशबू ठंडे के मुकाबले अधिक तेजी से हमारे पास पहुंच जाती है। 

प्रश्न3. स्विमिंग पूल में गोताखोर पानी काट पाता है। इससे पदार्थ का कौन सा गुण प्रेक्षित होता है?

उत्तर: स्विमिंग पुल में गोताखोर पानी को काट पाता है से इससे पदार्थ में कणों के बीच खाली जगह होने के गुण का पता चलता है। अर्थात पानी ठोस पदार्थ नहीं है। यदि ऐसा होता तो गोताखोर पानी में डूब जाता।

प्रश्न4. पदार्थ के कणों की क्या विशेषताएँ होती है?

उत्तर: पदार्थ के कणों की निम्नलिखित विशेषताएँ है:-

1. पदार्थ के कण वायु में लगातार गति करते रहते हैं।

2.  पदार्थ के कणों में आकर्षण बल होता है।

3.  पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान होता है |

4. पदार्थ के कणों की गतिज ऊर्जा तापमान पर र्निभर करती हैं क्योंकि तापमान घटने पर यह घट जाती हैं और तापमान बढ़ने पर बढ़ जाती है।

5. पदार्थ के कण सुक्ष्म (छोटे) होते हैं।

पाठ्यपुस्तक – प्रश्न: Page – 6

प्रश्न 1. किसी तत्व के द्रव्यमान प्रति इकाई आयतन को  घनत्व कहते हैं। (घनत्व = द्रव्यमान/आयतन) बढ़ते हुए घनत्व के क्रम में निम्नलिखित को व्यवस्थित करें – वायु, चिमनी का धुआं, शहद, जल, चाक, रुई और लोहा। 

उत्तर: बढ़ते हुए घनत्व का क्रम है : 

वायु < चिमनी का धुआँ < रुई < पानी < शहद < चॉक < लोहा।

 प्रश्न 2: (a) पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं के गुणों में होने वाले अंतर को सारणीबद्ध कीजिये।  

(b) निम्नलिखित पर टिप्पणी कीजिये: दृढ़ता, संपीड्यता, तरलता, बर्तन में गैस का भरना, आकार, गतिज ऊर्जा एवं घनत्व। 

उत्तर:

(a) पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं के गुणों में होने वाले अंतरः

अवस्थाठोसद्रवगैस
आकरनिश्चितअनिश्चितअनिश्चित
आयतननिश्चितनिश्चितअनिश्चित
सीमाएंस्पष्टअस्पष्टअस्पष्ट
संपीडयतानगण्यनगण्यअधिकतम
गतिज ऊर्जानगण्यमध्यमअधिकतम
विसरणनगण्यमध्यमअधिकतम

(b) दृढ़ता: दृढ़ का अर्थ है ठोस अर्थात बाहरी बल लगाने से जिसकी आकृति में कोई बदलाव न आए। ठोस पदार्थ सबसे अधिक दृढ़ होते हैं क्योंकि उनके कणों के बीच आकर्षण बाल सबसे अधिक होता है जिसके कारण उनमें रिक्तस्थान सबसे कम होता है।

सम्पीडयता: गैसों में सबसे अधिक होती है क्योंकि उसके अणुओं के बीच आकर्षण बाल सबसे दुर्बल होता है। इसलिए गैसों से अणुओ के बीच रिक्तस्थान सबसे अधिक होता है इसीलिए उन्हें आसानी से दबाया जा सकता है।

तरलता: पदार्थ का वह गुण जिसके कारण वह आसानी से बह सके, तरलता कहलाता है। तरलता की गैसों में अधिकतम तथा ठोस में नगण्य होती है।

बर्तन में गैस का भरना: क्योंकि गैसों में कणों के बीच की दूरी अधिक होती है इसलिए गैसे जिस बर्तन में रखी जाती है वें उसको पूर्णतः भर देती है और उस बर्तन का ही आकर एवं आयतन धारण कर लेती है।

गतिज ऊर्जा: गतिज ऊर्जा का अर्थ है किसी कण या वस्तु में गति के कारण उत्पन्न हुई ऊर्जा। 

ठोस पदार्थ के अंगों में गतिज ऊर्जा सबसे कम होती है और गैसों में सबसे अधिक।

घनत्व: घनत्व का अर्थ है: एक इकाई आयतन में निहित पदार्थ का द्रव्यमान। ठोस का घनत्व अधिक होता है, द्रव्यों में औसत तथा गैसों में धनत्व न्यूनतम होता है।

प्रश्न3: कारण बताएँ-

(1) गैस पूरी तरह उस बर्तन को भर देती है, जिसमें इसे रखते हैं।

(2) गैस बर्तन की दीवारों पर दबाव डालती है।

(3) लकड़ी की मेज ठोस कहलाती है।

(4) हवा में हम आसानी से अपना हाथ चला सकते हैं, लेकिन एक ठोस लकड़ी के टुकड़े में हाथ चलने के लिए हमें कराटे में दक्ष होना पड़ेगा।

उत्तर :

(1) गैस पूरी तरह से उस बर्तन को भर देती है जिसमें उसे रखते हैं क्योंकि गैसों के अणुओं के बीच आकर्षण बल बहुत कम होता है जिसके कारण उसके कण एक दूसरे से दूर चले जाते हैं। और गैस बर्तन को पूरी तरह से भर देती है।

(2) गैस बर्तन की दीवारों पर दबाव डालती है क्योंकि अत्यधिक गतिज ऊर्जा के कारण गैस के अणु बर्तन की दीवारों से टकराते रहते है जिसके कारण बर्तन की दीवारों पर दबाव पड़ता है।

(3) लकड़ी की मेज ठोस कहलाती है क्योंकि इसके अणुओं के बीच आकर्षण बल अधिक होता है। जिसके कारण इसका आकार और आयतन निश्चित होता है।

(4) हवा या गैसों के अणुओ के बीच आकर्षण बल नगण्य होता है। जबकि ठोस के अणुओ के बीच आकर्षण बल अधिक होने के कारण हमें उन्हें काट पाना आसान नहीं होता। और उसे हाथ से तोड़ने के लिए हमें कराटे में दक्ष होना पड़ेगा।

प्रश्न 4: सामान्यता ठोस पदार्थों की अपेक्षा द्रवों का घनत्व कम होता है। लेकिन आपने बर्फ के टुकड़े को जल में तैरते हुए देखा होगा। पता लगाइए ऐसा क्यों होता है?

उत्तर: क्योंकि बर्फ का घनत्व जल के घनत्व से कम होता है। जल से कम घनत्व होने के कारण ही बर्फ का टुकड़ा जल में तैरता है।

पाठ्यपुस्तक – प्रश्न: Page- 9

प्रश्न 1: निम्नलिखित तापमान को सेल्सियस में बदलें।

(a) 300 K

(b) 573 K

उत्तर: (a) 300 K को °C में बदलना:

सेल्सियस ताप = केल्विन ताप – 273

= 300 – 273 = 27°C

b) 573 K को °C में बदलना:

सेल्सियस ताप = केल्विन ताप – 273

= 573 – 273 = 300°C

प्रश्न 2: निम्नलिखित तापमान पर जल की भौतिक अवस्था क्या होगी?

(a)250°C

(b) 100°C

उत्तर: (a) 250 °C ताप पर वाष्पित हो जाता है।

(b) 100°C ताप पर जल-वाष्प अवस्था में होगा।

प्रश्न: 3 किसी भी पदार्थ की अवस्था परिवर्तन के दौरान तापमान स्थिर क्यों रहता है?

उत्तर: किसी भी पदार्थ की अवस्था में परिवर्तन के समय तापमान स्थिर रहता है क्योंकि परिवर्तन के समय उस पदार्थ में गुप्त ऊष्मा का प्रयोग होता है , जिससे उसका तापमान स्थिरता बनाए रखता है। यही कारण है कि पदार्थ की अवस्था में परिवर्तन के बाद भी तापमान स्थिर रहता है।

प्रश्न: 4 वायुमंडल में गैसों को द्रव में परिवर्तन करने के लिए कोई दो विधि समझाइए?

उत्तर: वायुमंडल में गैसों को द्रव में परिवर्तन करने के लिए दो विधियां निम्नलिखित हैं:-

1. तापमान को कम कर तथा

2. दाब बढ़ाकर।

पहला तापमान को कम कर दे तो गैसीय कण एक दूसरे के समीप आ जाएंगे जिससे उनकी गति (गतिज ऊर्जा) धीमी हो जाएगी तथा गैस , द्रव में बदल जाएगा।

दूसरी स्थिति में दाब बढ़ाने से गैसीय अणु एक-दूसरे के अधिक निकट आ जाएंगे तथा वायुमंडल गैसों का द्रव में परिवर्तन हो जाएगा।

    पाठ्यपुस्तक – प्रश्न: Page – 11

प्रश्न: 1 गर्म शुष्क दिन में कूलर अधिक ठंडा क्यों करता है?

उत्तर: गर्म शुष्क दिन में कूलर अधिक ठंडा करता है क्योंकि गर्मियों में वातावरण में नमी की मात्रा बहुत कम होती है , जिससे वाष्पीकरण की दर बढ़ जाती है। कूलर में भरा पानी अपने आस-पास से ऊर्जा अवशोषित कर लेता है तथा इसी अवशोषण के कारण कूलर ठंडी हवा बाहर फेंकता है जिससे अधिक ठंडक महसूस होती है।

प्रश्न: 2 गर्मियों में घड़े का जल ठंडा क्यों होता है?

उत्तर: गर्मियों में घड़े का जल ठंडा होता है क्योंकि घड़े की सतह पर छोटे-छोटे चित्र होते हैं जिससे जल तेजी से वाष्पित हो जाता है और घड़े के अंदर का पानी ठंडा हो जाता है।

दूसरा कारण यह भी है कि मटके की मिट्टी के छोटे-छोटे कारण मटके में रखे पानी से उर्जा अवशोषित करके जल को वाष्पीकृत कर देते हैं जिससे मटके का पानी गर्मियों में भी ठंडा रहता है।

प्रश्न: 3 एसीटोन / पेट्रोल या इत्र डालने पर हमारी हथेली ठंडी क्यों हो जाती है?

उत्तर: एसीटोन / पेट्रोल या इत्र डालने पर हमारी हथेली ठंडी हो जाती क्योंकि इनके कण हमारे हथेली से ऊष्मा प्राप्त करके वाष्प में बदल जाते हैं और इसी वजह से हमें अपनी हथेली में ठंडक महसूस होती है।

प्रश्न: 4 कप की अपेक्षा प्लेट से हम गर्म दूध या चाय जल्दी क्यों पी लेते हैं?

उत्तर: कप की जगह प्लेट से हम गर्म दूध या चाय जल्दी इसलिए पी लेते हैं क्योंकि प्लेट का सेतह  क्षेत्र कप के मुकाबले अधिक होता है और दूध या चाय को प्लेट में डालने से इसका सतह क्षेत्र बढ़ जाता है , जिससे ये तीव्रता से वाष्पित हो जाता और चाय या दूध ठंडा हो जाता है।

प्रश्न: 5 गर्मियों में हमें किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए?

उत्तर: गर्मियों में हमें सूती कपड़े पहनने चाहिए क्योंकि सूती कपड़े गर्मियों में शरीर के पसीने को अवशोषित कर ठंडक देते हैं। 

       अभ्यास-प्रश्न 

           (Page-  13-14)

प्रश्न 1. निम्नलिखित तापमान को सेल्सियस इकाई में परिवर्तित करें:

(a)293 K

(b) 470K

उत्तर: (a)293K

सेल्सियस ताप = केल्विन ताप – 273

= 293- 273

= 20°C

(b) 470K

सेल्सियस ताप = केल्विन ताप – 273

= 470- 273

= 197°C

प्रश्न 2. निम्नलिखित तापमान को केल्विन इकाई में परिवर्तित करें:

(a) 25°C

(b)373°C 

उत्तर:

(a) 25°C

केल्विन ताप = सेल्सियस ताप + 273

= 25 + 273 = 298K

(b) 373°C

केल्विन ताप = सेल्सियस ताप+273

= 373+273

= 646K

प्रश्न: 3 निम्नलिखित अवलोकनो हेतु कारण लिखें: 

a) नेफ़्थलीन को रखा रहने देने पर यह समय के साथ कुछ भी ठोस पदार्थ छोड़े बिना अदृश्य हो जाती है।

b) हमें इत्र की गंध बहुत दूर बैठे हुए भी पहुंँच जाती है।

उत्तर: a) ऐसा ‘उर्ध्वपातन प्रक्रिया’ द्वारा होता है। नेफ़्थलीन को रखा रहने देने पर यह समय के साथ कुछ भी ठोस पदार्थ नहीं छोड़ती क्योंकि नेफ़्थलीन द्रव अवस्था से सीधे गैस अवस्था में बदल जाता है , अतः अदृश्य हो जाता है।

b) हमें इत्र की गंध बहुत दूर बैठे हुए भी आसानी से पहुंँच जाती है क्योंकि वायु में फैले गतिशील कण अधिक सांद्रता से कम सांद्रता की और गति(प्रवाह) करते हैं। यह ‘विसरण प्रक्रिया’ द्वारा होता है। जिससे इत्र की गंध हम तक पहुंँच जाती है।

प्रश्न4. निम्नलिखित पदार्थों को उनके कणों के बीच बढ़ते हुए आकर्षण के अनुसार व्यवस्थित करें:

a) जल

b) चीनी

c) ऑक्सीजन

उत्तर: पदार्थों को उनके कणों के बीच बढ़ते हुए आकर्षण के अनुसार व्यवस्था निम्नलिखित प्रकार है:-

ऑक्सीजन , जल , चीनी।

प्रश्न5. निम्नलिखित तापमान पर जल की भौतिक अवस्था क्या है:- 

a) 25°c

b) 0°c

c) 100°c 

उत्तर: a) 25°c में जल की भौतिक अवस्था द्रव।

b) 0°c –  में जल की भौतिक अवस्था ठोस।

c) 100°c – में जल की भौतिक अवस्था जलवाष्प।

प्रश्न6. पुष्टि हेतु कारण दें: 

a) जल कमरे के ताप पर द्रव है।

b) लोहे की अलमारी कमरे के ताप पर ठोस है।

उत्तर: (a) जल कमरे के ताप पर द्रव है क्योंकि कणों के बीच आकर्षण बल कम होता है जिसके कारण इसमें बहने का गुण होता है और यह जिस बर्तन में डाला जाए उसी का आकर ग्रहण कर लेता है।

(b) लोहे की अलमारी कमरे के ताप पर ठोस है क्योंकि इसके कणों के बीच आकर्षण बल अधिक होता है जिसके कारण इसमें दृढंता का गुण है तथा इसका आकर निश्चित होता है।

प्रश्न7. 273 K पर बर्फ को ठंडा करने पर तथा जल को इसी तापमान पर ठंडा करने पर शीतलता का प्रभाव अधिक क्यों होता है?

उत्तर: बर्फ की गुप्त ऊष्मा अधिक होने के कारण उसी तापमान पर जल की अपेक्षा अधिक शीतलता का प्रभाव देती है।

प्रश्न 8: उबलते हुए जल अथवा भाप में से जलने की तीव्रता किसमें अधिक महसूस होती है?

उत्तर : भाप में वाष्पन की गुप्त ऊष्मा अधिक होने के कारण उबलते जल की अपेक्षा जलने की तीव्रता अधिक महसूस होती है।

प्रश्न 9: निम्नलिखित चित्र के लिए A, B, C, D, E तथा F की अवस्था परिवर्तन को नामांकित करे:

हमारे आस पास के पदार्थ प्रश्न-उत्तर ex q9

उत्तर :

A: द्रवण

B: वाष्पन

C: संघनन

D: जमना या हिमीकरण

E: ऊर्ध्वपातन

F: ऊर्ध्वपातन

Leave a Reply