Class 11 (इतिहास) chapter – 11 आधुनिकीकरण के रास्ते most Important Questions and answers

NCERT Solutions for class 11 (history) chapter – 11 Aadhunikikaran ke Raste Most Important questions and answers

Question: 1 डिमसम का शाब्दिक अर्थ क्या है?

Answer:

डिमसम का शाब्दिक अर्थ है ‘दिल को छूना’।

Question: 2 टोक्यो का अर्थ क्या है?

Answer:

टोक्यो का अर्थ है ‘पूर्वी राजधानी’।

Question: 3 जापान चीन और भारत से कौन सी विलासी वस्तु आयत करता था?

Answer:

जापान चीन से रेशम और भारत से कपड़ा जैसी विलासी वस्तुएं आयात करता था।

Question: 4 फुकोकू क्योहे का क्या अर्थ है?

Answer:

फुकोकू क्योहे का अर्थ है ‘समृद्ध देश तथा मजबूत सेना’।

Question: 5 जापान की संसद का क्या नाम है?

Answer:

जापान की संसद का नाम डायट है।

Question: 6 छींग राजवंश कब से कब तक चला?

Answer:

छींग राजवंश 1644 से 1911 तक चला।

Question: 7 मोगा शब्द का क्या अर्थ है?

Answer:

मोगा शब्द का अर्थ है ‘आधुनिक लकड़ी’।

Question: 8 वुरवुरा का मतलब क्या है?

Answer:

वुरवुरा का अर्थ ‘बिना किसी लक्ष्य के घूमना’ है।

Question: 9 पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना कब हुई?

Answer:

पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना 1949 में हुई।

Question: 10 प्रथम अफीम युद्ध कब से कब तक हुआ?

Answer:

प्रथम अफीम युद्ध (1839-1842) तक हुआ।

Question: 11 वोलान वू का क्या मतलब है?

Answer:

इसका मतलब है ‘हमें पोलैंड करने के लिए’।

Question: 12 चीन के प्रमुख दार्शनिक का क्या नाम है?

Answer:

चीन के प्रमुख दार्शनिक का नाम ‘कन्फ्यूशियस’ है।


Question: 13 ‘सनमिन चुई ’ का क्या अर्थ है?

Answer:

‘सनमिन चुई’ का अर्थ ‘तीन सिद्धांत’ है।

Question: 14 सनयात-सेन के कौन-कौन से प्रमुख सिद्धांत थे?

Answer:

राष्ट्रवाद, गणतंत्र, समाजवाद यह तीन सनयातसेन के प्रमुख सिद्धांत थे।

Question: 15 सनयात-सेन ने किन चार बड़ी जरूरतों को रेखांकित किया?

Answer:

सनयातसेन ने घर ,कपड़ा, खाना और परिवहन जैसी बड़ी चार जरूरतों को रेखांकित किया।

Question: 16 जापान की राजधानी टोक्यो का प्राचीन नाम लिखिए।

Answer:

टोक्यो का प्राचीन नाम ‘ऐदो’ है।

Question: 17 चीन की प्रमुख जातीय समूह और प्रमुख भाषा कौन सी है?

Answer:

चीन की सबसे प्रमुख जाति समूह ‘हान’ है और प्रमुख भाषा ‘चीनी’ है।

Question: 18 चीन तथा जापान की विचारधारा कौन से देशों पर आधारित थी?

Answer:

चीन की विचारधारा ‘ब्रिटेन’ पर आधारित थी तथा जापान की विचारधारा ‘जर्मनी’ पर।

Question: 19 लंबी छलांग वाले आंदोलन में क्या हुआ?

Answer:

चीन में 1958 ईसवी लंबी छलांग वाले आंदोलन की नीति के जरिए देश में तेजी से औद्योगिकरण की कोशिश की गई। इसमें लोगों को अपने घर के पीछे वाले हिस्से में इस्पात की भट्टियाँ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Question: 20 ‘फुकुज़ावा यूकिची’ कौन थे? और इनका जापान के प्रति क्या कहना था?

Answer:

‘फुकुज़ावा यूकिची’ मेज़ी काल के प्रमुख बुद्धिजीवियों में से एक थे। उनका कहना था कि जापान को “अपने में से एशिया को निकाल फेंकना चाहिए”।

Question: 21 माओत्से तुंग प्रमुख नेता बनकर कब उभरे?

Answer:

चीन की साम्यवादी पार्टी की स्थापना 1921 ईस्वी में रूसी क्रांति के कुछ समय बाद हुई थी। उसमें माओत्से तुंग प्रमुख नेता बनकर उभरे।

Question: 22 चीन में 1965-1978 का काल कौन- सा था? तथा इस काल में क्या हुआ?

Answer:

चीन में 1965 से 1960 का कल साम्यवादी व्यक्ति की रचना का था। माओवादियों ने पुरानी संस्कृति, पुराने रिवाज़ और पुरानी आदतों के खिलाफ अभियान छेड़ा।

Question: 23 ‘युद्धोत्तर चमत्कार’ किसे कहा गया?

Answer:

अमेरिकी नियंत्रण के दौरान, जापान का वीसैन्यीकरण कर दिया गया और एक नया संविधान लागू किया गया। फिर भी अपनी बहन कर हार के बावजूद, जापान ने अपनी अर्थव्यवस्था को जल्दी से पुनर्निर्माण किया, जिस से युद्धोत्तर चमत्कार कहा गया।

Question: 24 सन 1978 में चीनी पार्टी के आधुनिकीकरण के 4 सूत्री लक्ष्य कौन से हैं?

Answer:

सन 1978 में चीनी पार्टी के आधुनिकीकरण के 4 सूत्री लक्ष्य निम्नलिखित है :

1. विज्ञान

2. उद्योग

3. कृषि

4. रक्षा का विकास

Question: 25 समाजवादी व्यक्ति की पांच प्रिय चीज कौन सी है?

Answer:

साम्यवादी व्यक्ति की 5 प्रिय चीज निम्नलिखित है :

1. पित्र भूमि

2. जनता

3. जनसंपत्ति

4. काम

5. विज्ञान

Question: 26 जापान में 1870 के दशक में आधुनिकीकरण के लिए कौन-कौन से 4 कार्य हुए?

Answer:

जापान में 1870 के दशक में आधुनिकीकरण के लिए निम्नलिखित कार्य हुए :

1. लड़के और लड़कियों के लिए स्कूल जाना अनिवार्य किया गया

2. किताबों के माध्यम से माता-पिता के प्रति आदर और सम्मान छात्रों को सिखाया गया।

3. राष्ट्र के प्रति वफादारी सिखाई गई।

4. एक अच्छा नागरिक बनने का पाठ पढ़ाया गया।

Question: 27 जापान में अर्थव्यवस्था का आधुनिकीकरण किस प्रकार हुआ?

Answer:

जापान में अर्थव्यवस्था का आधुनिकीकरण निम्नलिखित प्रकार से हुआ :

1. रेल लाइनों का विकास किया गया

2. वस्त्र उद्योग के लिए मशीनों को अपने देश में लाया गया

3. कृषि पर कर लगाकर धन इकट्ठा किया गया

4. बैंकिंग से संस्थाओं का प्रारंभ होने लगा

5. मजदूरों को प्रशिक्षण के लिए विदेशी देशों में भेजा गया

Question: 28 जापान द्वारा अपनाया गए आधुनिकता के मार्ग कौन-से थे?

Answer:

जापान द्वारा अपनाए गए आधुनिकता के मार्ग निम्नलिखित है :

1. पारंपारिक कौशल और प्रथाओं का प्रयोग

2. सम्राट के प्रति वफादार रहने की शिक्षा

3. पश्चिम का अनुकर

4. निष्ठावान नागरिक बनना

5. जापानी राष्ट्रवाद

Question: 29 ताइवान में चियांग काई-शेक से जुड़े घटनाक्रम कौन से थे?

Answer:

ताइवान में चियांग काई-शेक से जुड़े घटनाक्रम निम्नलिखित है :

1. बोलने तथा राजनीतिक विरोध की स्वतंत्रता का खात्मा

2. ताइवान में गणतंत्र की स्थापना

3. अर्थव्यवस्था का आधुनिकीकरण

4. कुओमीनतांग ने एक दमनकारी सरकार की स्थापना

5. भूमि सुधार करके खेती के उत्पादन में वृद्धि

6. अमीर और गरीब में अंतर में कमी

7. राष्ट्रीय उत्पाद में ताइवान पूरे एशिया में दूसरे स्थान पर

Question: 30 चीन द्वारा अपनाए गए आधुनिकीकरण के रास्ते कौन-कौन से थे?

Answer:

चीन द्वारा बनाए गए आधुनिकीकरण के रास्ते निम्नलिखित थे :

1. साम्यवादी दल का कड़ा नियंत्रण

2. आधुनिकीकरण का श्रेय साम्यवादी दल

3. विदेशी साम्राज्यवाद से लड़ने का कार्यक्र

4. निजी कारखानों और भू-स्वामित्व का अंत

5. आर्थिक खुलापन और विश्व बाजार से संबंध बनाने की नीति

6. पुरानी असमानताओं का अंत

7. सामंतवाद का खात्मा

8. एक ही दल की सरकार

9. अर्थव्यवस्था पर सरकारी नियंत्रण

10. बाजार संबंधी सुधार किए गए

11. केंद्रीकृत सरकार की स्थापना

12. शिक्षा का विस्तार हुआ

13. तेजी से औद्योगिकरण

Leave a Reply