Class 11 (इतिहास) chapter – 9 औद्योगिक क्रांति most Important Questions and answers

NCERT Solutions for class 11 (history) chapter – 9 Audyogik kranti Most Important questions and answers

Question: 1 औद्योगिक क्रांति या प्रथम औद्योगिक क्रांति क्या है?

Answer:

औद्योगिक क्रांति से अभिप्राय है , ब्रिटेन में 1780 से 1850 के दशक के बीच हुए अर्थव्यवस्था और उद्योग में आए रूपांतरण को औद्योगिक क्रांति कहते हैं। इसे प्रथम औद्योगिक क्रांति भी कहा जाता है।

Question: 2 औद्योगिक क्रांति शब्द का प्रयोग सबसे पहले किस विद्वान ने किया था?

Answer:

औद्योगिक क्रांति शब्द का प्रयोग सबसे पहले अंग्रेजी में दार्शनिक और अर्थशास्त्री “ऑरनॉल्ड टॉयनबी (Arnold Toynbee) ने किया था।

Question: 3 ऑरनॉल्ड टॉयनबी ने इस औद्योगिक क्रांति शब्द का प्रयोग क्यों और कब किया?

Answer:

अर्नाल्ड टायनबी ने इस “औद्योगिक क्रांति” शब्द का प्रयोग 1852-1853 में किया और इसलिए किया था , ताकि ब्रिटेन के औद्योगिक विकास में 1760 और 1820 के बीच हुए परिवर्तनों का वर्णन कर सके।

Question: 4 ब्रिटेन में 1780 के दशक से 1820 के दौरान किन-किन चीजों में अच्छी आर्थिक प्रगति हुई?

Answer:

ब्रिटेन में 1780 के दशक से 1820 के दौरान निम्नलिखित में शानदार आर्थिक प्रगति हुई :-

1. लोहा उद्योग

2. कपास उद्योग

3. सड़कों और नहरों के निर्माण में

4. कोयला खनन में

5. विदेशी व्यापार आदि में

Question: 5 ब्रिटेन में ही औद्योगिक क्रांति की शुरुआत क्यों हुई?

Answer:

ब्रिटेन में ही औद्योगिक क्रांति की शुरुआत निम्नलिखित सकारात्मक कारणों से हुई थी :-

  • ब्रिटेन ही एक ऐसा देश था जहां पर सबसे पहले कपास लोहा लकड़ी आदि जैसे कच्चे मालों की व्यवस्था थी।
  • ब्रिटेन के पास लोहा और कोयला जैसे कच्चे माल के कोई कमी नहीं थी जिससे उन्होंने लोहे और वस्त्रों के बड़े-बड़े उद्योग बना लिए।
  • ब्रिटेन ही ऐसा प्रथम देश था जिसे सबसे पहले आधुनिक औद्योगीकरण का अनुभव किया था।
  • ब्रिटेन में पूरे राज्य पर एक ही कानून व्यवस्था , एक ही मुद्रा प्रणाली और एक ही बाजार व्यवस्था थी जिसके कारण वहां की अर्थव्यवस्था बहुत अच्छी थी।
  • और इसीलिए ब्रिटेन में ही औद्योगिक क्रांति शुरू हुई।
  • ब्रिटेन ने जहाज निर्माण और रेल के डिब्बे के निर्माण के लिए कारखाने बनाएं जोकि बाद में ब्रिटेन का एक बड़े उद्योग में से एक बन गया।

Question: 6 दूसरी औद्योगिक क्रांति से क्या अभिप्राय है?

Answer:

दूसरी औद्योगिक क्रांति से अभिप्राय:- ब्रिटेन में ही दूसरी औद्योगिक क्रांति 1850 के दशक के बाद हुई थी। जिसमें रसायन और बिजली जैसे नए औद्योगिक क्षेत्रों का विस्तार हुआ था। इसे ही दूसरी औद्योगिक क्रांति कहा गया है।

Question: 7 धमन भट्टी का आविष्कार किसने और कब किया?

Answer:

धमन भट्टी का आविष्कार 1709 में हुआ तथा इसका आविष्कार प्रथम अब्राहम डर्बी (अब्राहम डर्बी- I) ने किया।

Question: 8 लोहे के पुल का आविष्कार किसने और कब किया था?

Answer:

पहला लोहे के पुल का आविष्कार तृतीय डर्बी (डर्बी- III) ने तथा सन 1779 में किया था।

Question: 9 ब्रिटेन में बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) की स्थापना कब हुई?

Answer:

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) की स्थापना 1694 ई में हुई।

Question: 10 1. बढ़िया और मजबूत धागा बनाने वाली मशीन का आविष्कार किसने किया और

2. उस मशीन का नाम क्या था?

3. तथा इसका आविष्कार कब हुआ?

Answer:

1. बढ़िया और मजबूत धागा बनाने वाली मशीन का नाम ‘म्यूल’ था ,

2. जिसके आविष्कारक “सैम्यूल क्राम्टन ”थे।

3. इसका आविष्कार सन 1779 में हुआ।

Question: 11 अश्व शक्ति से आप क्या समझते हैं?

Answer:

अश्वशक्ति का अर्थ है भाप के माप की इकाई।

Question: 12 कताई मशीन का आविष्कार किसने और कब किया?

Answer:

कताई मशीन का आविष्कार ‘जेम्स हरग्रीव्स’ ने सन् 1765 में किया।

Question: 13 आधुनिक औद्योगीकरण अनुभव करने वाला प्रथम देश था?

Answer:

आधुनिक औद्योगीकरण अनुभव करने वाला प्रथम देश ब्रिटेन था।

Question: 14 “वाटर फ्रेम” का आविष्कार कब हुआ तथा इसके आविष्कारक कौन थे?

Answer:

“वाटर फ्रेम” का आविष्कार सन् 1769 में हुआ तथा इसके आविष्कारक “रिचर्ड ऑर्कराइट” थे।

Question: 15 “हार्ड टाइम्स” (Hard times) नामक उपन्यास के लेखक कौन है?

Answer:

“हार्ड टाइम्स” (Hard times) नामक उपन्यास के लेखक हैं “चार्ल्स डिक्सन”।

Question: 16 ब्लचर नामक रेल इंजन किसने और कब बनाया तथा इसमें क्या गुण थे?

Answer:

“ब्लचर” नामक रेल इंजन एक रेलवे इंजीनियर जिनका नाम “जॉर्ज स्टीफेंसन ” ने बनाया तथा इसे सन् 1814 में बनाया गया।

इसके गुण- इसकी एक विशेषता यह थी कि यह 30 टन भार को एक पहाड़ी पर 4 मील प्रति घंटे की गति से ले जा सकता था।

Question: 17 कृषि क्रांति क्या है? इससे आप क्या समझते हैं?

Answer:

कृषि क्रांति- 18वीं शताब्दी में इंग्लैंड एक बहुत बड़े आर्थिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा था जिसे कृषि क्रांति कहा गया।

कृषि क्रांति से हम यह समझते हैं कि 18वीं शताब्दी में कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक तरीकों से तथा नई-नई मशीनों के प्रयोग से अधिक विकास और उत्पादन बहुत अधिक दर से बढ़ गया। इस प्रक्रिया को कृषि क्रांति का नाम दिया जाता है।

Question: 18 ब्रिटेन में पहली रेलवे लाइन कब और कहां से कहां तक बनाई गई थी?

Answer:

ब्रिटेन में पहली रेलवे लाइन 1825 में शुरू हुई तथा यह रेलवे लाइन स्टॉकटन तथा डार्लिंगटन नगरों के बीच बनागई।

Question: 19 पीटर लू नरसंहार क्या था?

Answer:

“पीटर लू नरसंहार” से अभिप्राय यह है कि ब्रिटेन में 80,000 की संख्या में लोग सन् 1819 अगस्त में अपने राजनीतिक संगठन बनाने , सार्वजनिक सभाएं करने व लोकतांत्रिक अधिकारों , और प्रेस की स्वतंत्रता के अधिकारों की मांग करने के लिए मैनचेस्टर के सेंट पीटर्स मैदान में संयम पूर्वक इकट्ठा हुए थे। परंतु उनका क्रूरतापूर्वक दमन किया गया जिसे “पीटर लू के नरसंहार” के नाम से जाना जाता है।

Question: 20 “लूडिज्म” से आप क्या समझते हैं?

Answer:

लूडिज्म से अभिप्राय है- लूडिज्म एक आंदोलन है। जोकि 1811से 1817 में ‘जनरल नेड वुड’ के नेतृत्व में ब्रिटेन में चलाया गया था। जिसमें

  • लूडिज्म के अनुयाई मशीनों के तोड़फोड़ में ही भरोसा नहीं
  • अपितु कम मजदूरी नारी
  • बाल मजदूरी पर रोक
  • मशीनों के आविष्कार से बेरोजगार हुए लोगों के लिए काम और
  • कानूनी तौर पर अपनी मांग पेश करने के लिए मजदूर संघ (ट्रेड यूनियन) बनाने के अधिकारो की भी मांग करते थे।

Question: 21 नहरोन्माद क्या था?

Answer:

‘नेहरोन्माद’ से अभिप्राय है:- इंग्लैंड में पहली नहर 1761 ई में ‘वर्सली कैनाल’ बनाई गई। जिसका आविष्कार ‘जेम्स ब्रिडंली ’ के द्वारा हुआ। ‘वर्सली कैनाल’ नहर का प्रयोग केवल इसलिए किया गया ताकि कोयला भंडारों से शहर तक कोयला आसानी से ले जाया जा सके , जिसके बाद इस नहर के द्वारा कोयले की कीमत भी घटकर आधी हो गई जबकि सड़क द्वारा कोयले का आयात-निर्यात बहुत महंगा और अधिक समय लगता था।

फिर 1788 से 1796 ई तक 8वर्ष की अवधि को ‘नेहरोन्माद’ के नाम से जाना जाने लगा जिसमें 46 नयी नहरों के निर्माण की नई परियोजनाएं हाथ में ली गई।

Question: 22 18 वीं शताब्दी में लगभग कितने आविष्कार हुए? इन आविष्कारों में हुए महत्वपूर्ण बदलावों का उल्लेख करें।

Answer:

18 वीं शताब्दी में कुल 26000 आविष्कार हुए जिसके द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण बदलाव आए:-

1. कपास की कटाई और बुनाई

2. लघु उद्योग का रूपांतरण

3. रेल मार्ग या रेलवे का विकास

4. भाप की शक्ति का विकास आदि।

Question: “जुड़वा अधिनियम” से आप क्या समझते हैं?

Answer:

“जुड़वा अधिनियम” का मतलब था दो अधिनियम , दो ऐसे जुड़वा अधिनियम जो कि ब्रिटेन की संसद ने 1795 में पारित किए थे। जिनके अंतर्गत :-

1. पहला अधिनियम था की लोगों को भाषण या लेखन द्वारा सम्राट संविधान व सरकार के प्रति किसी भी प्रकार का अपमान करने के लिए उकसाना अवैध घोषित कर दिया गया था। अर्थात कोई भी व्यक्ति अपने सम्राट के प्रति किसी अन्य व्यक्ति को भड़का नहीं सकता था और ना ही उसके बारे में कुछ गलत लिख सकता था। ऐसा करना जुर्म करने के सामान था।

2. दूसरे अधिनियम के अनुसार किसी भी अनपेक्षित सार्वजनिक बैठकों में 50 से अधिक लोगों की संख्या पर रोक लगा दी गई थी।

3. जुड़वा अधिनियम को 1824-1825 में निरस्त कर दिया गया था।

Question: 24 दो प्रमुख वैज्ञानिकों के नाम लिखिए जिनके द्वारा कृषि क्रांति लाने में अपना योगदान दीया था।

Answer:

1. प्रथम है जीथरो टुल की वीट ड्रिल जिन्होंने एक मशीन का आविष्कार किया जिससे एक ही समय में बीच होने तथा मिट्टी ढकने का काम होता था।

2. रॉबर्ट वैस्टर्नर के ‘कट क्राप’ सिस्टम के द्वारा खेतों के लिए खाद तथा पशुओं के लिए चारा अधिक मात्रा में उपलब्ध होने लगी।

Question: 25 औद्योगिक क्रांति के बाद हुए सामाजिक प्रभाव क्या-क्या थे?

Answer:

औद्योगिक क्रांति के बाद वे सामाजिक प्रभाव निम्नलिखित थे :-

1. समाज दो वर्गों में विभाजित हो गया

1. पूंजीपति

2. मजदूर

2. अपने स्वार्थ के लिए पूंजीपति मजदूरों का शोषण

3. नवीन वर्गों का जन्म

4. समाज में मध्य वर्गों का अधिक प्रभाव

5. समाज में आर्थिक असुरक्षा की भावना

6. स्त्रियों तथा छोटे बच्चों का शोषण

7. मजदूरों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव

Question: 26 औद्योगिक क्रांति के बाद हुए आर्थिक प्रभाव लिखिए।

Answer:

औद्योगिक क्रांति के बाद हुए आर्थिक प्रभाव निम्नलिखित हैं :-

1. बेकारी में वृद्धि

2. छोटे उद्योगों का अंत

3. छोटे कारीगरों का मजदूर बन्ना

4. भूमिहीन मजदूरों की संख्या में वृद्धि

5. राष्ट्रीय आय में वृद्धि

6. नए उद्योगों और नगरों की स्थापना

7. अधिक तथा सस्ता माल

Question: 27 इंग्लैंड में हुए औद्योगीकरण के कारण लिखिए।

Answer:

इंग्लैंड में हुए औद्योगीकरण के करण के कारण निम्नलिखित थे :-

1. जनसंख्या में वृद्धि

2. बैंकों की व्यवस्था

3. अच्छी परिवहन व्यवस्था

4. कोयला और लौह अयस्क की अच्छी उपलब्धता

5. रेल परिवहन का विस्तार

6. सीसा तांबा और रांँगा (टिन) की उपलब्धता

7. लंदन का महत्वपूर्ण नगर तथा व्यापार का केंद्र बनाना आदि।

Question: 28 कपड़े के उद्योग में आधुनिक युग के आरंभिक में किस तरह से क्रांति आई? किन्ही चार मशीनों के नाम और उनके आविष्कार भी लिखिए।

Answer:

आधुनिक युग के आरंभ में बहुत आविष्कार हुए कपड़े की कताई तथा बुनाई के काम को आसान कर दिया जिससे कपड़ा उद्योग में क्रांति आई।

मशीनों के नाम और उनके आविष्कार निम्नलिखित हैं:-

1. उड़न तुरी करघा , ( आविष्कारक – जाँन )

2. कताई मशीन , (आविष्कारक – जेम्स हरग्रीव्ज )

3. वॉटर फ्रेम , ( आविष्कारक – रिचर्ड ऑर्कराइट )

4. म्यूल , (आविष्कारक- सैम्यूअल क्रॉप्टन)

5. शक्तिचालित करघा करघा (पॉवरलूम) , (आविष्कारक- एडमंड कार्टराइट)

Question: 29 औद्योगिक क्रांति का इंग्लैंड के श्रमिकों पर क्या-क्या प्रभाव पड़ा?

Answer:

औद्योगिक क्रांति का प्रभाव इंग्लैंड के श्रमिकों पर बहुत बुरा पड़ा जोकि निम्नलिखित हैं :-

1. औद्योगिक क्रांति का प्रभाव सबसे ज्यादा इंग्लैंड के बच्चों तथा औरतों पर पड़ें , जो कि नकारात्मक रहे।

2. पुरुषों के मुकाबले स्त्रियों तथा बच्चों से अधिक मात्रा में काम लिया जाने लगा।

3. ऐसा इसलिए होता था क्योंकि महिलाएं और बच्चे कम मजदूरी में अधिक समय के लिए काम पर लग जाते थे।

4. जिन्हें अधिकतर 15 से 18 घंटे काम करना पड़ता था।

5. शैशव अवस्था में ही अत्यधिक बच्चों की मौतें होने लगी।

6. उद्योगों में काम करने वाली स्त्रियां व बच्चे थकावट होने पर भी आराम नहीं कर सकते थे।

7. उनके रहने की कोई अच्छी व्यवस्था नहीं की गई थी। उन्हें गंदी बस्तियों में रहना पड़ता था।

8. रहने की अच्छी व्यवस्था ना होने के कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा , दुर्घटनाएं और महामारी उनके दैनिक जीवन का अंग बन गई।

Question: 30 औद्योगिक श्रमिकों की स्थिति सुधारने के लिए कानूनों के जरिए कौन-कौन से कदम उठाए गए? स्पष्ट कीजिए।

Answer:

औद्योगिक श्रमिकों (बच्चों और औरतों ) की स्थिति सुधारने के लिए कानूनों के जरिए निम्नलिखित कदम उठाए गए :-

1. औद्योगिक श्रमिकों की स्थिति में सुधार लाने के लिए सरकार द्वारा सन् 1819 से 1847 तक सकारात्मक कानून बनाए गए।

2. जिसमें सबसे पहले सरकार ने सन् 1819 में श्रमिकों की स्थिति में सुधार के लिए कानून बनाएं।

3. इसके बाद 9 वर्ष से 16 वर्ष की वायु वाले बच्चों से काम कराने की समय सीमा 12 घंटे तक कर दी गई।

4. इसके बाद 9-16 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों को फैक्ट्री में काम करवाने पर रोक लगा दी गई।

5. सन् 1833 में एक अधिनियम तैयार किया गया जिसमें 9 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों को सिर्फ रेशम की फैक्ट्री में काम पर लगने की अनुमति दी गई।

6. जिसके बाद बड़े बच्चों के लिए काम के घंटे सीमित कर दिए गए और फैक्ट्री निरीक्षकों की नियुक्ति भी की गई।

7. फिर सन् 1842 में खान और कोयला खान अधिनियम ने 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों तथा स्त्रियों से खानों में काम लेने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

8. अंतिम चरण में सन् 1847 में एक कानून बना जिसमें ये कहा गया कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों और स्त्रियों से 10 घंटे से अधिक काम ना लिया जाए।

Leave a Reply