Class 11 (history) chapter- 9 औद्योगिक क्रांति (अभ्यास-प्रश्न)

NCERT Solution for class 11 (history) chapter 9 audyogik Kranti questions and answers

Question: 1 ब्रिटेन 1793 से 1815 तक कई युद्धों में संलग्न रहा , इसका ब्रिटेन के उद्योगों पर किस प्रकार का प्रभाव पड़ा?

Answer:

इसका प्रभाव ब्रिटेन के उद्योगों पर निम्नलिखित प्रकार से पड़ा :-

1. अत्यधिक मजदूर बेरोजगार हो गए।

2. जो व्यापार यूरोप के साथ होने वाला था वह छिन्न-भिन्न हो गया।

3. इसके चलते अधिकतर फैक्ट्रियों को उन्हें बंद करना पड़ा।

4. मांस और अनाज की महंगाई इतनी अधिक हो गई कि अत्यधिक लोग भूख के कारण मरने लगे तथा बेकार मजदूरों तथा कारीगरों के हालात और भी बदतर होने लगी।

5. ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि , कांटीनन्टल सिस्टम (continental system) के जरिए नैपोलियन ने यूरोप के किसी देश को मना कर दिया था ब्रिटेन से व्यापार करने के लिए। इसलिए ब्रिटेन के लोग भूखे मरने लगे।

Question: 2 नहर तथा रेलवे परिवहन के सापेक्षिक लाभ क्या क्या है?

Answer:

यह लाभ निम्नलिखित हैं :-

  • (नहर परिवहन के लाभ)

1. बड़े बड़े नगरों को इन नहरों से मिलाने पर यहां के लोगों को सस्ते परिवहन के साधनों की सुविधा मिली।

2. इन नगर वासियों को परिवहन के सस्ते हो जाने से जरूरत की विभिन्न वस्तुएं जैसे खाने की भिन्न-भिन्न खाद्य सामग्री और जलाने के लिए लकड़ी व कोयले भी सस्ते मिलने लगे।

3. लोहे जैसे भारी पदार्थों तथा कोयले को नगरों के खानों से कारखानों तक ले जाना बहुत ही आसान हो या।

4. नगरवासियों के नगरों में नहरो के मिलने से माल को लाना व ले जाना सस्ता पड़ने लगा।

5. नहर परिवहन द्वारा माल का आयात व निर्यात सबको बहुत आसान और सस्ता हो गया।

  • (रेलवे परिवहन के लाभ)

1. रेल परिवहन संचार का सबसे आसान और सुविधाजनक साधन है।

2. माल को देश या क्षेत्र के भीतरी भागों तक पहुंचाना आसान हो गया।

3. लोगों को रेल परिवहन से दूर-दूर तक यात्रा करने तथा सामान ढोने में काफी राहत मिली और लोग आराम से यात्रा करने लगे।

4. रेल परिवहन के जरिए कोयला तथा लौह उद्योग के उत्पादन को बढ़ावा मिला जोकि एक सकारात्मक लाभ था।

5. इसने देश के अन्य क्षेत्रों में भारी भरकम माल ले जाने में मदद की।

6. इसने ब्रिटेन के औद्योगिकरण में सुखद और महत्वपूर्ण योगदान दिए।

7. रेल परिवहन के आ जाने के बाद नहर परिवहन से होने वाली अनेक समस्याओं से राहत भी दिलाई।

जैसे- 1. प्राकृतिक विपदा जैसे , बाढ़ या सूखा पड़ने के कारण नहर परिवहन का सीमित हो जाना ।

2. जलतोपों की भारी-भीड़ के कारण नहर परिवहन की गति का धीमी हो जाना।

Question: 3 इस अवधि में किए गए अविष्कारों की दिलचस्प विशेषताएं कौन कौन सी थी?

Answer:

इंग्लैंड या ब्रिटेन में 1750 से 18 से 50 के बीच की अवधि में अनेक आविष्कार हुए।

इन आविष्कारों के अनेक विशेषताएं काफी दिलचस्प थी :

1. पहला यह कि ब्रिटेन ही इन आविष्कारों के लिए सबसे आगे रहा।

2. दूसरा यह कि कोई विशेष वैज्ञानिक न लेकर , इन आविष्कारों को केवल साधारण लोगों ने ही किया था।

3. इन आविष्कारों ने वाणिज्यवाद तथा उपनिवेशवाद को उत्पन्न किया।

4. अधिकतर उद्योगों जैसे विशेष , लोहा तथा इस्पात उद्योग , कपड़ा उद्योग , जहाज निर्माण उद्योग को बहुत प्रोत्साहन मिला , यह इन आविष्कारों के जरिए ही संभव हुआ।

5. आखिर में इन आविष्कारों के कारण अंतरराष्ट्रीय व्यापार तथा भौगोलिक खोजों में बढ़ोतरी हुई।

Question: 4 ब्रिटेन के औद्योगीकरण के स्वरूप पर कच्चे माल की आपूर्ति का क्या प्रभाव पड़ा? बताइए।

Answer:

ब्रिटेन के औद्योगीकरण के स्वरूप पर कच्चे माल की आपूर्ति का प्रभाव निम्नलिखित प्रकार से पड़ा :

1. ब्रिटेन के औद्योगीकरण के स्वरूप पर कच्चे माल की आपूर्ति का बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ा , क्योंकि किसी भी औद्योगिक देश को अपने फैक्ट्री या कारखानों को चलाने के लिए कच्चे माल की बहुत अधिक जरूरत होती है। और इसकी जरूरत अत्यधिक इसलिए है , क्योंकि जितने अच्छे कच्चे माल के साम्रगी होगी , उतनी ही अच्छे उसके उद्योग भी होंगे।

2. ये कच्चे माल की सामग्री अपने देश में उपलब्ध होनी आवश्यक है ,अगर ऐसा नहीं है , तो यह माल बाहर से उपलब्ध करवाना पड़ता है।

3. ब्रिटेन का दूसरा बड़ा उद्योग कपड़ा उद्योग था। कपड़ा उद्योग के लिए ब्रिटेन ने अधिकांश कपास भारत से ही लिया था।

4. भारत ब्रिटेन को प्रत्येक वर्ष जीवन-दान देता था , वह ऐसे क्योंकि ,हर वर्ष हजारों ,लाखों की गिनती में रुई के गांठे भारत से ब्रिटेन पहुंचाई जाती थी।

5. ब्रिटेन के लिए लोहा , इस्पात तथा इसके बाद लोहे की मशीनें तैयार करना बहुत सरल था , क्योंकि ब्रिटेन के पास लोहे तथा कोयले की रत्ती भर की भी कमी नहीं थी। जिसका उन्होंने बहुत अच्छा उपयोग किया।

6. इसके बाद ब्रिटेन का एक अन्य तथा बड़ा उद्योग और था। वह रेलवे निर्माण और जहाज निर्माण उद्योग था। ब्रिटेन इसके लिए लकड़ियां भारत तथा अमेरिका दोनों देशों में उपस्थित वहां की बस्तियों से प्राप्त करता था। इससे ब्रिटेन के कारखाने रेल के डिब्बे वह हवाई जहाज निर्माण के कारखाने चलते थे।

अतः हम कह सकते हैं कि ब्रिटेन के औद्योगीकरण स्वरूप पर कच्चे माल की आपूर्ति का बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा।

Question: 5 औद्योगिक क्रांति का ब्रिटेन में स्त्रियों के विभिन्न वर्गों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा?

Answer:

औद्योगिक क्रांति का ब्रिटेन में स्त्री के विभिन्न वर्गों के जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा।

यह प्रभाव निम्नलिखित प्रकार से है:-
  • उच्च वर्ग की स्त्रियों पर प्रभाव-

1. उच्च वर्गीय स्त्रियों का जीवन बहुत सुखद हो गया था।

2. इसकी वजह यह थी कि , औद्योगिक क्रांति से आराम , समृद्धि व बहुमूल्य कीमत की चीजों की प्राप्ति अब आसान व आम हो गई थी।

3. उच्च वर्ग की स्त्रियों को औद्योगिक क्रांति के फलस्वरुप भिन्न-भिन्न प्रकार के सुंदर कपड़े , अच्छे और स्वादिष्ट मिठाइयां व पकवान तथा घूमने आने-जाने के लिए रेलों की व्यवस्था आसानी से प्राप्त होने लगी।

  • सामान्य स्त्रियों पर प्रभाव-

1. जहां उच्च वर्ग की स्त्रियों की जिंदगी ऐश्वर्य व आराम की थी , वही इसके विपरीत साधारण स्त्रियों की जिंदगी बहुत कठिन व परिश्रमी थी।

2. औद्योगिक क्रांति से पहले गांव की ये सामान्य स्त्रियां खेत के काम में कार्यवाहक रूप से भाग लेती थी।

3. खेत के कामों के साथ-साथ यह स्त्रियां भोजन पकाने के लिए लकड़ी इकट्ठा करना , पशुओं और बच्चों का पालन-पोषण व देखभाल करना तथा चरखा चलाकर सूट काटने जैसे अन्य काम भी करती थी।

4. उन्हें घर चलाने के लिए अन्य काम भी करना पड़ता था।

5. लेकिन औद्योगिक क्रांति के आने के बाद उनके जीवन में पहले से बहुत अंतर आ गये थे।

6. यह अंतर उद्योग के मालिक का पुरुषों के बदले स्त्रियों को काम पर रखने से आया।

  • क्योंकि ये स्त्रियां पुरुषों के मुकाबले कम मजदूरी में काम करने के लिए तैयार हो जाती थी ,
  • और पुरुषों से अधिक घंटे तक काम भी करती थी।
  • इसी के चलते कारखानों व उद्योगों में घंटो तक कठोर स्थिति में काम करने से इन स्त्रियों का घरेलू जीवन बिगड़ने और इनके स्वास्थ्य में भी बुरा असर होने लगा
  • इतना ही नहीं किसी बात से आपत्ति होने पर भी यह स्त्रियां किसी आंदोलन में कम भाग लेती थी।

Leave a Reply

%d bloggers like this: