पाठ 2 : सरोज स्मृति (सूर्यकांत त्रिपाठी निराला) for class 12

NCERT solutions for class 12th Hindi (Antara) chapter- 2 Saroj Smriti (Suryakant Tripathi Nirala) Important questions and answers

सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला (1898-1961)

महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

Question: 1 सूर्यकांत त्रिपाठी निराला किस युग के कवि थे?

Answer :

सूर्यकांत त्रिपाठी निराला छायावादी युग के कवि थे।

Question: 2 निराला को किस छंद का प्रवर्तक कवि माना जाता है?

Answer :

निराला को मुक्त छंद का प्रवर्तक कवि माना जाता है।

Question: 3 निराला ने किस समाचार पत्र का संपादन किया था?

Answer :

निराला ने मतवाला समाचार-पत्र का संपादन किया था।

Question: 4 मुक्त छंद में लिखी गई निराला जी की रचना है?

Answer :

मुक्त छंद में लिखी गई निराला जी की रचना जूही की कली है।

Question: 5 अपनी पुत्री की मृत्यु के उपरांत निराला जी ने किस कविता की रचना की थी?

Answer :

अपनी पुत्री की मृत्यु के उपरांत निराला जी ने सरोज स्मृति कविता की रचना की।

Question: 6 शकुंतला और सरोज के जीवन में क्या समानताएं व समानताएं थी?

Answer :

शकुंतला व सरोज के जीवन में निम्नलिखित समानता और समानताएं थी :-

शकुंतला और सरोज के जीवन में समानता यह थी कि दोनों की ही मां नहीं थी। और असमानता यह थी कि सरोज के विवाह में सगे संबंधियों में कोई भी उपस्थित नहीं था ऐसा गरीबी के कारण था। और शकुंतला का विवाह अच्छे ढंग से हुआ।

Question: 7 सरोज स्मृति की प्रारंभिक पंक्तियों में किसके बारे में बताया गया है?

Answer :

सरोज स्मृति की प्रारंभिक पंक्तियों में सरोज के विवाह के बारे में बताया गया है।

Question: 8 रति रूप प्राप्त कर रहा वहीं , अकाश बदलकर बना मही। पंक्ति का अर्थ क्या है?

Answer :

उपरोक्त पंक्ति का अर्थ है– राग-रंग की वही कल्पनाएं , वही अनुपम सौंदर्य तुम्हारे रति के समान सुंदर रूप में साकार होकर हो गया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मेरी श्रृंगारिक कल्पनाएं आकाश से उतरकर पृथ्वी पर आ गई थी।

Question: 9 सरोज स्मृति में कौन सा रस है?

Answer :

करुण रस।

Question: 10 सरोज स्मृति की भाषा क्या है?

Answer :

इसकी भाषा ‘खड़ी बोली’ , परिनिष्ठित है।

Question: 11 ‘निराला जी’ अपनी पुत्री का तर्पण कैसे करते हैं?

Answer :

निराला जी अपनी पुत्री का तर्पण अपने इस और पिछले जन्म के सभी पुनीत कर्मों को उस पर अर्पित करके करते हैं।

Question: 12 सरोज का पालन पोषण कहां हुआ था?

Answer :

सरोज का पालन-पोषण उसके ननिहाल में हुआ था।

Answer :

Question: 13 ‘मां की कुल शिक्षा मैंने दी’ ऐसा कविता में निराला जी ने क्यों कहा है?

Answer :

निराला जी ने कविता में ऐसा इसलिए कहा है क्योंकि सरोज की मां नहीं थी जिससे उनकी विवाह के समय जो शिक्षा मां को देनी चाहिए वह उनकी विदाई के समय उनके पिताजी ने दी थी।

Question: 14 सरोज स्मृति किस प्रकार का काव्य है?

Answer :

मुक्त काव्य।

Question: 15 दुख ही जीवन की कथा रही क्या कहूं आज , जो नहीं कही! ऐसा निराला जी कब और क्यों लिखते हैं?

Answer :

ऐसा निराला जी तब कहते हैं जब उनकी पुत्री ‘सरोज’ की मृत्यु हो जाती है। और वह ऐसा इसलिए कहते हैं क्योंकि सरोज ‘निराला जी’ की एकमात्र सहारा थी। इसलिए अब निराला जी व्याकुल हो गए थे और अपने जीवन से दुखी हो चुके थे।

More

Leave a Reply